मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 12, 2025 6:51 पूर्वाह्न | BrazilianPresident | JairBolsonaro | prison

printer

ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को 27 वर्ष से अधिक के कारावास की सज़ा

ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को सैन्य तख्तापलट की साजिश और देश में लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश के आरोप में 27 वर्ष से अधिक के कारावास की सज़ा सुनाई गई है। ब्राज़ील के सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि 2018 में राष्ट्रपति चुने गए बोल्सोनारो, 2022 का चुनाव हारने के बाद जबरन सत्ता पर काबिज़ रहने की कोशिश करने के दोषी हैं। सज़ा के अनुसार बोल्सोनारो के अपराधों में तख्तापलट और ब्राज़ील के लोकतंत्र को खत्म करने के प्रयास शामिल हैं।