मार्च 13, 2026 1:17 अपराह्न

printer

ऑल इंडिया अन्‍ना डीएमके की पूर्व कार्यवाहक महासचिव शशिकला नटराजन ने बनाई नई पार्टी

तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की करीबी सहयोगी तथा ऑल इंडिया अन्‍ना डीएमके की पूर्व कार्यवाहक महासचिव शशिकला नटराजन ने अखिल भारतीय पुरची थलाइवर मक्कल मुन्नेत्र कड़गम नामक एक नई पार्टी शुरू की है। चेन्नई में आज पार्टी के नाम की घोषणा करते हुए 71 वर्षीय शशिकला ने बताया कि पार्टी का प्रतीक नारियल का बागान होगा।