मई 1, 2025 7:59 पूर्वाह्न

printer

जर्मनी में सीडीयू नेता फ्रैड्रिक मर्ज के नेतृत्‍व में नई संघीय सरकार के गठन का रास्‍ता साफ

 
 
जर्मनी में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (एसपीडी) ने कहा है कि इसके सदस्‍यों ने यूनियन पार्टी के साथ गठबंधन सरकार बनाने के पक्ष में मतदान किया है। इससे क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू) के नेता फ्रैड्रिक मर्ज के नेतृत्‍व में नई संघीय सरकार के गठन का रास्‍ता साफ हो गया है। 
 
 
यह परिणाम सीडीयू और सहयोगी पार्टी क्रिश्चियन सोशल यूनियन (सीएसयू) के बीच समझौते की स्वीकृति के बाद आया है। तीनों पार्टियों से मंजूरी मिलने के बाद, गठबंधन समझौते पर सोमवार को हस्ताक्षर होने की संभावना है। मनोनीत चांसलर-फ्रेडरिक मर्ज़ की सीडीयू ने सोमवार को बर्लिन में विशेष सम्मेलन में गठबंधन समझौते को मंजूरी दी थी। 
 
 
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के अनुमोदन के बाद पार्टी नेता सोमवार को बर्लिन में गठबंधन समझौते पर हस्‍ताक्षर, मंत्रिमंडलीय नियुक्तियों की घोषणा और और सरकार की नई नीति प्राथमिकताओं की रूपरेखा तैयार करने के लिए एकत्र होंगे । संसद सत्र मंगलवार को शुरू होगा, जिसमें ओलाफ शोल्‍ज के स्‍थान पर फ्रैडरिक मर्ज को नया चांसलर चुना जाएगा। क्रिश्चियन डेमोक्रेट ने फरवरी में हुए चुनाव में 28.5 प्रतिशत वोट हासिल किए थे, लेकिन उसे सीधे बहुमत प्राप्‍त नहीं हुआ था। 
 
 
अब गठबंधन को संसद में 328 सीटें हासिल हो जायेंगी, जो 316 सीटों के अपेक्षित बहुमत से अधिक है।