अगस्त 8, 2024 1:47 अपराह्न | Bhupendra Yadav | Forest Area

printer

देश में बढ़ा 1,540 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव


पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा है कि देश में वन क्षेत्र 1,540 वर्ग किलोमीटर बढ़ गया है। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए श्री यादव ने कहा कि मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, कर्नाटक और झारखंड में वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने वनों की अवैध कटाई के खिलाफ सख्त कानून बनाए हैं और जी.पी.एस. से इसकी निगरानी की जाती है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला