विदेश सचिव विक्रम मिसरी अमरीका की तीन दिन की यात्रा पर आज वाशिंगटन डीसी पहुंचेगे। इस दौरान वे अमरीका के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। इनमें व्यापार, रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा आपसी हित के मुद्दे शामिल है। विदेश सचिव क्षेत्रीय तथा वैश्विक घटनाओं पर भी बातचीत करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह यात्रा भारत और अमरीका के द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण परिदृश्य की समीक्षा करने और प्रमुख क्षेत्रों में चल रहे सहयोग को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी। यह यात्रा इसी वर्ष फरवरी में विदेश मंत्री के अमरीका यात्रा के बाद हो रही है।