मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

नवम्बर 27, 2024 6:26 अपराह्न

printer

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने तोक्यो में भारत-जापान वार्ता के पहले दौर की सह-अध्यक्षता की

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने आज तोक्यो में जापान के उप विदेश मंत्री मासाताका ओकानो के साथ सामरिक व्यापार और प्रौद्योगिकी सहित आर्थिक सुरक्षा पर भारत-जापान वार्ता के पहले दौर की सह-अध्यक्षता की।

 

इस वार्ता में दोनों सरकारों के हितधारक मंत्रालयों, विभागों और एजेंसियों ने भाग लिया। बैठक में संबंधित आर्थिक सुरक्षा नीतियों पर विचारों का आदान-प्रदान करने, औद्योगिक और तकनीकी लचीलापन बनाने के लिए साझेदारी को मजबूत करने और प्रमुख प्रौद्योगिकियों के अनुसंधान और अनुप्रयोग में सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला