अप्रैल 2, 2026 9:52 अपराह्न

printer

पश्चिमी एशिया पर ब्रिटेन के विदेश सचिव द्वारा आयोजित बैठक में विदेश सचिव विक्रम मिस्री हुए शामिल

पश्चिमी एशिया पर ब्रिटेन के विदेश सचिव द्वारा आयोजित बैठक में आज विदेश सचिव विक्रम मिस्री शामिल हुए। बैठक में 60 से अधिक देशों ने हिस्सा लिया।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि बैठक के दौरान विदेश सचिव ने नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से निर्बाध आवागमन के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा ‍कि संकट से निकलने का एकमात्र रास्ता तनाव कम करना और कूटनीति संवाद के मार्ग पर लौटना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला