दिल्ली पुस्तक मेला 2025 में पहली बार दिल्ली सरकार का एकीकृत स्टॉल लगेगा। यह निर्णय दिल्ली पुस्तक मेला 2025 की समीक्षा बैठक में लिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता कला, संस्कृति और भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने की।
इस बैठक का उद्देश्य कला, संस्कृति और भाषा विभाग, भाषा अकादमियों द्वारा मेले में समन्वित सहभागिता, प्रस्तुति और दिल्ली सरकार के तत्वावधान में कार्यरत अकादमियों की विविधताओं के संग्रह को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने की रणनीति को तय करना था।
इस अवसर पर मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली केवल एक प्रिंटिंग हब नहीं है, बल्कि विचारों, भाषाओं और संस्कृति के आदान-प्रदान का केंद्र भी है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक मेला हमारी सांस्कृतिक चेतना को एक साझा मंच प्रदान करेगा और दिल्ली की पहचान को एक सांस्कृतिक केंद्र के रूप में मजबूत करेगा।