दिल्ली में पहली बार उत्तर प्रदेश के अयोध्या की तरह भव्य दीपोत्सव मनाया गया। कल कर्तव्य पथ पर इस उत्सव का उद्घाटन करते हुए, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दीपोत्सव केवल दीपों का उत्सव नहीं है, बल्कि एक नई जागृति का अग्रदूत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली एक नई कहानी लिख रही है, जहाँ आस्था और आधुनिकता का अद्भुत संगम है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस उत्सव के दौरान लगभग 1 लाख 51 हज़ार दीये जलाए गए और हज़ारों ड्रोनों ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करके रामायण की दिव्य गाथा का पुनर्सृजन किया।
Site Admin | अक्टूबर 19, 2025 7:07 पूर्वाह्न
दिल्ली में पहली बार उत्तर प्रदेश के अयोध्या की तरह भव्य दीपोत्सव मनाया गया
