जुलाई 1, 2025 10:29 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्कूलों में खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए 10 लाख फुटबॉल वितर‍ित किए जाने की घोषणा की

विद्यार्थियों में फुटबॉल के प्रति रुचि और मजबूत खेल संस्‍कृति को बढ़ावा देने के लिए स्‍कूलों में लगभग 10 लाख फुटबॉल वितर‍ित किए जाएंगे। केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने कोलकाता के फोर्ट विलियम के पीएमश्री केन्‍द्रीय विद्यालय में इस अभियान की घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि केवल पश्चिम बंगाल में ही 88 हजार फुटबॉल बांटे जाएंगे, जिससे लगभग 15-16 लाख विद्यार्थियों को लाभ होगा। खेल के प्रति अपनी व्‍यक्तिगत रूचि का उल्‍लेख करते हुए उन्‍होंने कहा कि एक छोटे स्‍कूल में केवल एक फुटबॉल उपलब्ध रहने से बच्‍चे खेल के प्रति प्रेरित हो सकते हैं।

 

स्‍कूलों के लिए फुटबॉल कार्यक्रम का उद्देश्‍य जमीनी स्‍तर पर फुटबॉल के खेल को बढ़ावा देना है। भारत में यह कार्यक्रम अखिल भारतीय फुटबॉल परिसंघ और भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से स्‍कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा लागू किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत अंतरराष्‍ट्रीय फुटबॉल संघ महासंघ 129 अन्‍य देशों के अतिरिक्‍त भारत में स्‍कूली विद्यार्थियों को 9 लाख 60 हजार से अधिक फुटबॉल उपलब्‍ध करा रहा है।