इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड फुटबॉल क्लब का मुकाबला शिलॉन्ग के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बेंगलुरु फुटबॉल क्लब से होगा। मैच आज शाम साढे सात बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने की प्रबल दावेदार हैं। नॉर्थ ईस्ट 21 मैचों में 32 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि बेंगलुरु 20 मैचों में 31 अंकों के साथ छठे पायदान पर है।
इससे पहले, जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने कल रात कोलकाता में मोहम्मडन फुटबॉल क्लब को 2-0 से हराया।