दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एरोसिटी में फ़ूड आउटलेट्स और रेस्तरां अब 24 घंटे खुले रह सकते हैं। इस संबंध में एक प्रस्ताव को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी से मंजूरी मिल गई है।
दिल्ली सरकार ने बताया कि एरोसिटी क्षेत्र में स्थित इन रेस्टोरेंट्स को 24 घंटे खुला रखने से पर्यटकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और दिल्ली सरकार के राजस्व में भी वृद्धि होगी।