मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 28, 2024 8:07 अपराह्न | Haryana News

printer

हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने कहा– विभिन्न मंडियों में धान और बाजरा की खरीद सुचारू रूप से जारी

हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने कहा है कि विभिन्न मंडियों में धान और बाजरा की खरीद सुचारू रूप से जारी है। अब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 43 लाख 2 हजार 418 टन धान तथा 4 लाख 17 हजार 771 टन बाजरे की खरीद की जा चुकी है।

 

अब तक विभिन्न मंडियों में कुल 45 लाख 50 हजार 473 टन धान और 4 लाख 30 हजार 193 टन बाजरा की आवक हो चुकी है। सबसे अधिक 9 लाख 62 हजार 575 टन धान की आवक कुरूक्षेत्र जिले की मंडियों में दर्ज की गई है, जबकि करनाल जिले में 8 लाख 8 हजार 728 टन धान की आवक हुई है। वहीं, सर्वाधिक एक लाख छह हजार 732 टन बाजरे की आवक महेंद्रगढ़ जिले की विभिन्न मंडियों में हुई है। अब तक किसानों को धान के 8 हजार 84 करोड़ तथा बाजरे के 847 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।