दिसम्बर 26, 2025 9:35 पूर्वाह्न

printer

आतंकवादी घुसपैठ की जानकारी के बाद सुरक्षा बलों ने जम्मू में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की

पाकिस्तान से आतंकवादी घुसपैठ के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सांबा और कठुआ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और पंजाब से सटे जिलों में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया है। यह अलर्ट ऐसे समय में जारी किया गया है जब एक महीने तक घने कोहरे की आशंका है।

मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सीमा पर डेरा डाले आतंकवादी पठानकोट और गुरदासपुर जैसे इलाकों में घने कोहरे का फायदा उठाकर पंजाब में घुसपैठ के रास्ते बदल सकते हैं। ये इलाके जम्मू के कठुआ से सटे हुए हैं।

हालिया की खुफिया सूचनाओं से पता मिलता है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तैनात तीन से चार आतंकवादियों का एक गुट घने कोहरे का फायदा उठाकर सीमा पार करने के अवसर की इंतजार में है। सीमा सुरक्षा बल, विशेष अभियान दल और ग्राम रक्षा गार्ड कड़ी निगरानी रख रहे है। विशेष रूप से रात के समय जब घुसपैठ का खतरा अधिक होता है।