मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 20, 2025 4:04 अपराह्न

printer

राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में शुक्रवार तक कोहरा छाए रहने का अनुमान

मौसम विभाग ने शुक्रवार तक राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब के अलग-अलग इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में भी इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है।

 

पश्चिमी विक्षोभ के कारण 3-4 दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश और पुद्दुचेरी तथा कराईकल में गरज के साथ बारिश का भी अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

 

विभाग ने कहा है कि कोमोरिन क्षेत्र और उससे सटे दक्षिण श्रीलंका तट पर 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। मछुआरों को इन इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला