मार्च 28, 2026 10:20 अपराह्न

printer

रूस के दागेस्तान में भारी बारिश से बाढ़, राजधानी में आपातकाल लागू

रूस के दक्षिणी दागेस्तान क्षेत्र की राजधानी में भारी बारिश के कारण भीषण बाढ़ और व्यापक बिजली कटौती के बाद अधिकारियों ने आज आपातकाल की घोषणा कर दी है। मखाचकला नगर प्रशासन ने घोषणा की है कि आपातकालीन सेवाएं हाई अलर्ट पर हैं, राहत कार्य जारी हैं और प्रभावित निवासियों के लिए सहायता की व्यवस्था की जा रही है। खराब मौसम के कारण दागेस्तान में 3 लाख से  अधिक लोगों की बिजली आपूर्ति में रूकावट आ गई है। दागेस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर खासाव्युर्त में स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण एक रेलवे पुल क्षतिग्रस्त हो गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला