जुलाई 7, 2025 11:10 पूर्वाह्न

printer

अमरीका के टेक्सास में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 80 हुई

अमरीका के टेक्सास में पिछले शुक्रवार को आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 80 हो गई है। ग्वाडालूप नदी के पास कैंप मिस्टिक से लापता 11 लड़कियों और एक काउंसलर की तलाश जारी है। कैंप मिस्टिक के निदेशक रिचर्ड डिक ईस्टलैंड के मारे जाने भी पुष्टि हो गई है।

बाढ़ का सबसे ज्यादा असर टेक्सास हिल कंट्री में दिखा जहां केर काउंटी में सबसे अधिक 68 लोगों की मौत हुई। रविवार तक, 850 से अधिक लोगों को बचाया गया है। लेकिन, लापता लोगों की संख्या के बारे में पुष्ट जानकारी नहीं है। अमरीकी तट रक्षक बल की मदद से बचाव कार्य जारी है।

अमरीकी मौसम विभाग ने हिल कंट्री के कुछ हिस्सों में बाढ़ की चेतावनी जारी की है, जहां 10 इंच तक बारिश होने की आशंका है। इस बीच, राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने केर काउंटी को आपदाग्रस्त घोषित किया है। टेक्सास के गवर्नर ने सभी लापता लोगों की तलाश तक खोज अभियान जारी रखने की बात कही है।