उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, आगरा और मथुरा सहित कुछ जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। मथुरा सबसे अधिक प्रभावित जि़ला है। जिले में कई रिहायशी इलाके जलमग्न हैं। प्रशासन ने सभी शैक्षणिक संस्थान बंद करने के निर्देश दिये हैं। मथुरा में लगभग पांच हजार लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है। बांके बिहारी मंदिर का रास्ता पूरी तरह पानी में डूबा हुआ है। वहीं, आगरा में भी यमुना का पानी ताजमहल परिसर में घुस गया है।
दूसरी ओर, प्रयागराज में भी गंगा और यमुना नदियों का पानी शहर के कई हिस्सों में भर गया है।