पुदुच्चेरी के याणम् क्षेत्र में, गोदावरी नदी की गौतमी शाखा के पास बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जलग्रहण क्षेत्रों से भारी जलप्रवाह के कारण, आज बंगाल की खाड़ी में 13 लाख 42 हजार 773 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सिंचाई विभाग ने दौलेस्वरम बैराज पर दूसरी बाढ़ की चेतावनी जारी की है।
क्षेत्रीय प्रशासक आर. मुनिसामी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ फ्रांसटिप्पा और अय्यान्ना नगर सहित बाढ़-प्रवण क्षेत्रों का दौरा किया और एहतियाती उपायों का जायजा लिया। निचले इलाकों से पानी निकालने के प्रयास भी जारी हैं।