मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 5, 2024 8:40 अपराह्न | मणिपुर बाढ़

printer

मणिपुर की सभी प्रमुख नदियों में घटते जल स्तर के साथ बाढ़ की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार

मणिपुर की सभी प्रमुख नदियों में घटते जल स्तर के साथ बाढ़ की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। राज्‍य में पिछले बारह घंटों में मूसलाधार वर्षा नहीं हुई है। इस बीच, मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल सहयोगी और विधायकों के साथ आज इंफाल-पूर्वी जिले का दौरा कर बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। राज्य जल संसाधन विभाग के अनुसार नदियों के जलस्तर को कम करने के लिए बैराजों के अधिकांश गेट खोल दिए गए हैं।