जुलाई 8, 2024 11:20 पूर्वाह्न | Floods | Uttar Pradesh | Yogi Adityanath

printer

उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटे में मुआवजा देने का निर्देश दिया

उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश तथा विभिन्न जलाशयों और बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को 24 घंटे के अंदर बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने का निर्देश दिया है।