जनवरी 15, 2026 10:26 पूर्वाह्न

printer

ईरान के क्षेत्र से होकर जाने वाली उड़ानें वैकल्पिक मार्गों से होंगी संचालित: एयर इंडिया

ईरान में जारी अशांति के कारण उसके हवाई क्षेत्र में आवाजाही बंद होने के बीच एयर इंडिया ने कहा है कि इस क्षेत्र से गुजरने वाली उड़ानें अब वैकल्पिक मार्गों से संचालित की जा रही हैं। इससे उड़ानों में देरी हो सकती है। एयर इंडिया ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान देखते हुए जिन मार्गों पर परिवर्तन संभव नहीं है, वहां उड़ानें रद्द की जा रही हैं। एयरलाइन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी उड़ानों की स्थिति के बारे में वेबसाइट पर जानकारी लेने का अनुरोध किया है।