राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में घने कोहरे के कारण कई उड़ानों और रेलगाडि़यों का संचालन प्रभावित हुआ है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के कारण लगभग 138 उड़ानें रद्द कर दी गईं। आज दिल्ली आने वाली कई रेलगाडियों का संचालन भी अवरूद्ध हुआ है। 37 रेलगाडियां दो घंटे से अधिक विलंब से चल रही हैं। मौसम विभाग ने कल सुबह कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा और रात में हल्का कोहरा रहने का अनुमान व्यक्त है।
Site Admin | दिसम्बर 20, 2025 8:51 अपराह्न | Flights and trains services affected
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में घने कोहरे से उड़ान और रेल सेवाएं प्रभावित