किर्गिस्तान के दक्षिणी भाग में तेज बारिश के बाद बाढ़ के मलबे में पांच लोगों की मृत्यु हो गई। किर्गिस्तान के आपात स्थिति मंत्रालय ने बताया है कि शुक्रवार को ओश ओब्लास्ट के नूकट क्षेत्र में तेज बारिश के कारण मलबा बहाव से भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ के मलबे में सात लोग बह गए। अब तक पांच शव बरामद किए गए हैं।
मंत्रालय ने बताया कि शेष दो लोगों की तलाश के प्रयास जारी हैं। यह भी बताया गया कि अबशीर-अता क्षेत्र में तेज बारिश के कारण सड़क टूटने से 1 हजार 300 लोग फंसे हुए हैं। बाढ़ के कारण निकट इलाके में आपातकाल स्थिति की घोषणा कर दी गई है। राहत और बचाव अभियान जारी है।