पंजाब के लुधियाना में देर रात हुई एक कार दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो नाबालिग लड़कियां और तीन युवक शामिल हैं। ये सभी लुधियाना के पास जगराओं के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनके शव सिविल अस्पताल लाए गए। पुलिस के अनुसार तीन लड़कों की पहचान करके उनके परिवारों से संपर्क किया गया है। दुर्घटना के कारणों की जाँच की जा रही है।
Site Admin | दिसम्बर 8, 2025 12:41 अपराह्न
पंजाब के लुधियाना मेंकार दुर्घटना में 5 लोगों की मौत, मृतकों में 2 लड़कियां और 3 युवक शामिल