जुलाई 7, 2024 5:15 अपराह्न | छत्तीसगढ़-माओवादी

printer

छत्तीसगढ़ में पांच माओवादी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान सुकमा जिले से पांच माओवादियों को गिरफ्तार किया है। माओवादियों के पास से सुरक्षा बलों ने दो बीजीएल सेल, नौ डेटोनेटर, एक टिफिन बम और अन्य सामग्री बरामद की है।