चंडीगढ़ पुलिस और पंजाब पुलिस की आतंकरोधी शाखा ने संयुक्त अभियान में बुधवार को पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर हुए ग्रेनेड हमले का मामला सुलझा लिया है। इस घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एक हथगोला और अन्य गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि दो अन्य फरार मुख्य आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस मॉड्यूल को पाकिस्तानी आई.एस.आई का समर्थन प्राप्त था और यह पुर्तगाल और जर्मनी में स्थित विदेशी हैंडलर्स के निर्देशों पर काम कर रहा था।
News On AIR | अप्रैल 4, 2026 9:25 अपराह्न
चंडीगढ़ पुलिस-पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पंजाब भाजपा मुख्यालय ग्रेनेड हमले के पांच आरोपी गिरफ्तार