जुलाई 11, 2024 4:25 अपराह्न | केरल विझिंजम बंदरगाह

printer

पहला मालवाहक जहाज सैन फर्नांडो केरल के तिरूवनंतपुरम में विझिंजम बंदरगाह पर पहुंचा

 

पहला मालवाहक जहाज सैन फर्नांडो आज केरल के तिरूवनंतपुरम में विझिंजम बंदरगाह पर पहुंचा। इस जहाज के बंदरगाह पर पहुंचने से राज्‍य में महत्‍वपूर्ण आर्थिक विकास की पहलों को बढ़ावा मिलेगा और लम्‍बे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी। चीन के ज़ियामेन बंदरगाह से रवाना हुए ‘सैन फर्नांडो’ का आज सुबह जल सलामी के साथ स्वागत किया गया। जहाज का आगमन बंदरगाह पर परीक्षण संचालन की शुरूआत है।

 

आधिकारिक स्‍वागत कार्यक्रम कल सुबह होगा। केन्‍द्रीय पोत, परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि होंगे। मुख्‍यमंत्री पिनराई विजयन, राज्य के मंत्री, गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी और जनता के प्रतिनिधि कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों के भाग लेने की संभावना है। परीक्षण कार्यक्रम दो-तीन महीने चलेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला