चीन के हुनान प्रांत में पटाखा फैक्ट्री में कल हुए एक जोरदार विस्फोट में 26 लोगों की मौत हो गई और 61 अन्य घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। जिसमें 480 से ज्यादा कर्मियों की टीमें मौके पर तैनात की गई है। इसके अलावा आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए रोबोट्स की मदद से भी मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है। घायल लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
अधिकारियों के अनुसार फैक्ट्री के पास बारूद के गोदाम भी मौजूद थे, जिससे खतरा और बढ़ गया था। एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बचाव प्रयासों के लिए विशेषज्ञों को घटनास्थल पर भेजा है। कंपनी के प्रभारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। चीन का नलियांग शहर दुनिया के सबसे बड़े पटाखा उत्पादकों में से एक है।