वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में नेशनल टाइम रिलीज स्टडी का 5वाँ संस्करण जारी किया। टाइम रिलीज स्टडी-टीआरएस एक निष्पादन माप उपकरण है, जो कार्गो रिलीज में लगने वाले समय का मात्रात्मक मूल्यांकन प्रदान करता है, जिससे निकासी प्रक्रिया की दक्षता का मूल्यांकन करने में मदद मिलती है।
वर्ष 2019 से, टीआरएस का संचालन 15 प्रमुख स्थानों पर किया गया है, जिनमें बंदरगाह, एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स, अंतर्देशीय कंटेनर डिपो और एकीकृत चेक पोस्ट शामिल हैं। पांचवें संस्करण में चरण-वार और प्रक्रिया-विशिष्ट मूल्यांकन को सक्षम करने के लिए उन्नत पद्धतियों को भी अपनाया गया।