जून 22, 2024 1:04 अपराह्न | Finance Minister | Nirmala Sitharaman

printer

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों के साथ कर रही हैं बजट पूर्व चर्चा 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज नई दिल्ली में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों के साथ बजट पूर्व चर्चा कर रही हैं।

 

बैठक में गोवा, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम में मुख्यमंत्री और बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिसा, राजस्थान और तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, वित्त सचिव टी.वी. सोमनाथन और वरिष्ठ अधिकारी भी भाग ले रहे हैं।

 

कल वित्‍त मंत्री ने किसान संघों के प्रतिनिधियों और कृषि अर्थशास्त्रियों के साथ बजट पूर्व परामर्श किया था। इससे पहले, वे वित्तीय और पूंजी बाजार क्षेत्र के प्रमुख विशेषज्ञों, उद्योगपतियों और औद्योगिक संघों के साथ-साथ प्रमुख अर्थशास्त्रियों के साथ भी इस तरह के परामर्श कर चुकी हैं।