मार्च 27, 2026 8:19 पूर्वाह्न

printer

पुद्दुचेरी में उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी, चुनाव प्रचार और तैयारियां तेज

पुद्दुचेरी में कल उम्‍मीदवारों के नाम की अंतिम सूची आने के साथ चुनाव प्रचार और चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। चुनाव कार्यालय के अनुसार 71 उम्‍मीदवारों के नाम वापस लिए जाने तथा कई नामों को कल हटाए जाने के बाद इस केंद्र शासित प्रदेश के 30 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 294 उम्‍मीदवार चुनावी दंगल में हैं। राजनीतिक प्रचार में भी तेजी आ गई है।