फिल्म निर्देशक राजेन्द्र तलक ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी में उनकी नई फिल्म क्लोडिया दिखाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। क्लोडिया एक कोंकणी फिल्म है, जिसे कल महोत्सव में दिखाया जाएगा। श्री तलक ने गोवा में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहन और सहायता देने के लिए सरकार का धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने 2018 के लंबे अंतराल के बाद फिल्म बनाई है और आशा व्यक्त की कि क्लोडिया फिल्म युवा और व्यस्क दोनों को पसंद आएगी। यह फिल्म 19 दिसंबर को प्रदर्शित होगी।
Site Admin | नवम्बर 26, 2025 2:00 अपराह्न
फिल्म निर्देशक राजेन्द्र तलक ने इफ्फी में उनकी नई फिल्म क्लोडिया दिखाए जाने पर जताई खुशी