मार्च 23, 2026 9:29 अपराह्न

printer

केरलम् में विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज समाप्त

केरलम् में विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज समाप्त हो गई। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार कुल 676 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार ऑनलाइन डेटा अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम आंकड़े उपलब्ध होंगे।

    मन्नारक्काड विधानसभा क्षेत्र में 12 नामांकनों के साथ सबसे अधिक उम्मीदवार हैं। कलामस्सेरी और बेपोर विधानसभा क्षेत्रों में 11-11, थोडुपुझा, वल्लिकुन्नू, कोइलांडी और पय्यानूर में 10-10 उम्मीदवार मैदान हैं।

    नामांकन पत्रों की जांच कल की जाएगी। बृहस्‍पतिवार तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।