मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

फ़रवरी 19, 2025 8:55 पूर्वाह्न | FIH Pro Hockey League | Team India

printer

एफआईएच प्रो हॉकी लीग: भारत की पुरुष और महिला टीमों को करना पड़ा हार का सामना

 
 
पुरुष एफआईएच प्रो हॉकी लीग में कल रात भुवनेश्वर में मौजूदा विश्व चैंपियन जर्मनी ने भारत को 4-1 से हरा दिया। फ्लोरियन स्पर्लिंग ने मैच के 7वें मिनट में जर्मनी को बढ़त दिलाई। भारत की ओर से गुरजंत सिंह ने स्कोर बराबर किया लेकिन एक मिनट बाद ही थिएस प्रिंज़ ने जर्मनी को फिर से बढ़त दिला दी।
 
 
अंतिम क्वार्टर में मिशेल स्ट्रुथॉफ ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और हार्टकोफ़ ने चौथा गोल करके जर्मनी की जीत सुनिश्चित कर दी।
 
 
इससे पहले, स्पेन ने पहले मैच में भारत को हरा दिया था, लेकिन दूसरे मैच में भारत ने अच्‍छा प्रदर्शन करते हुए स्‍पेन के खिलाफ जीत दर्ज की थी। भारत को अगले मुकाबले में अच्‍छा प्रदर्शन की उम्‍मीद है। भारत और जर्मनी आज शाम सवा पांच बजे एक बार फिर कलिंगा हॉकी स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। 
 
 
वहीं दूसरी ओर महिला एफआईएच प्रो लीग में भारतीय महिला टीम को भी भुवनेश्वर के कलिंगा हॉकी स्टेडियम में एक करीबी और रोमांचक मुकाबले में स्पेन से 3-4 से हार का सामना करना पड़ा।
 
 
कलिंगा हॉकी स्टेडियम में आज शाम साढ़े सात बजे भारतीय महिला टीम स्‍पेन के खिलाफ निर्णायक मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी।