मार्च 13, 2026 10:17 पूर्वाह्न

printer

एफआईएच हॉकी महिला विश्‍वकप 2026: क्‍वालीफाइंग टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

भारत ने एफआईएच हॉकी महिला विश्‍वकप 2026 में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत ने हैदराबाद में चल रहे क्‍वालीफाइंग टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचकर यह उपलब्‍धि हासिल की। नियमों ने अनुसार महिला विश्‍वकप क्‍वालीफायर्स के दो टूर्नामेंट में अंतिम सात में जगह बनाने वाली टीमें अगामी महिला हॉकी विश्‍वकप के लिए क्‍वालीफाई करेंगी। ये दो टूर्नामेंट भारत में हैदराबाद और चिली में सांटियागो में होंगे। दोनों टूर्नामेंट की श्रेष्‍ठ तीन-तीन टीमें और चौथे स्‍थान पर रहने वाली सर्वश्रेष्‍ठ टीम 15 से 30 अगस्‍त तक बेल्‍जियम और नीदरलैंड्स में होने वाले मुख्‍य टूर्नामेंट के लिए क्‍वालीफाई करेंगी।

भारत को हैदराबाद में क्‍वालीफाइंग टूर्नामेंट में इटली के साथ अभी अपना सेमीफाइनल मैच खेलना है लेकिन वह विश्‍वकप के लिए पहले ही क्‍वालीफाई कर चुकी है। एफआईएच महिला हॉकी रैंकिंग में भारत जापान को पीछे छोड़ते हुए छठें स्‍थान पर है। भारत 9वीं बार महिला हॉकी विश्‍वकप में अपनी चुनौती पेश करेगा।