मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 19, 2024 8:29 पूर्वाह्न | MIFF | Mumbai International Film Festival

printer

18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आज पांचवा दिन, दिखाई जाएंगी कई फिल्में

18वां मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव मुंबई में जारी है। महोत्‍सव में 59 देशों की 61 भाषाओं में कुल 314 फिल्में प्रदर्शित की जा रही हैं। 15 जून को शुरू हुए इस महोत्सव का समापन शुक्रवार, 21 जून को होगा। 
 
18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में वृत्तचित्र, लघु कथा और एनीमेशन फिल्में प्रदर्शित की जा रही हैं। महोत्‍सव के पांचवे दिन आज मेमोरी फुट प्रिंट्स, विल विद विंग्स, मैं थांसु दूर नहीं, गंदी बात, इंडिया होप्स 24 और दो अंतरराष्ट्रीय फिल्म विग्नेश कुमुलाई और अगेंस्ट द टाइड दिखाई जाएंगी।

 
फिल्मों के प्रदर्शन के अलावा, महोत्सव में विभिन्‍न विषयों पर चर्चा आयोजित की जाएंगी।

 
वेब श्रृंखला/ओटीटी प्लेटफार्मों पर खुला मंच- वृत्तचित्रों के लिए एक विशेष मंच और एनीमेशन तथा वी.एफ.एक्स. पर एक विशेष कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी।