फ़रवरी 3, 2026 11:39 पूर्वाह्न

printer

एफ.आई.ई.ओ. ने भारत-अमरीका व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिए जाने का किया स्वागत

भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ- एफ.आई.ई.ओ. ने भारत-अमरीका व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिए जाने का स्वागत किया है। महासंघ के अध्यक्ष एस सी राल्हन ने इसे भारतीय निर्यातकों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्‍होंने कहा कि भारतीय उत्पादों पर शुल्क घटाकर 18 प्रतिशत किया जाना, द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

एस सी राल्हन ने कहा है कि अब वैश्विक बाजार में हमारे देश के उत्पादों की प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और निर्यात में भी बढोतरी होगी। इससे सूक्षम, लघु और मध्यम उद्यमों- एमएसएमई को भी काफी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्‍होंने कहा है कि इस निर्णय से इंजीनियरिंग साजो-सामान, वस्त्र और परिधान, फार्मास्यूटिकल्स, रसायन, चमड़ा उत्पाद, रत्न-आभूषण तथा कृषि उत्पाद जैसे क्षेत्रों के काफी लाभान्वित होने की आशा है।