मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 9, 2025 9:03 अपराह्न

printer

प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, फिल्‍म-निर्माता और राज्‍यसभा के पूर्व सांसद प्रीतीश नन्‍दी का निधन

प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, फिल्‍म-निर्माता और राज्‍यसभा के पूर्व सांसद प्रीतीश नन्‍दी का कल मुम्‍बई में उनके आवास पर हृदयघात से निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्‍कार भी कल शाम कर दिया गया। प्रीतीश नन्‍दी को अंग्रेजी लेखन के लिए जाना जाता है।

 

उन्‍होंने बंगाली, उर्दू कविताओं का अंग्रेजी भाषा में अनुवाद भी किया। उन्‍हें साहित्‍य में योगदान के लिए वर्ष 1977 में पद्मश्री सम्‍मान  दिया गया। वर्ष 1990 में उन्‍होंने दूरदर्शन पर द प्रीतीश नन्‍दी शो किया, जिसमें कई नामचीन लोगों का साक्षात्‍कार किया गया।

 

उन्‍होंने कई सफल फिल्‍मों का निर्माण भी किया। फिल्‍म उद्योग ने उनके निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है।