अगस्त 14, 2025 1:01 अपराह्न | hockeyplayer | Kolkata | VecePaesdied

printer

मशहूर हॉकी खिलाडी वेस पेस का कोलकाता में हुआ निधन

जाने माने हॉकी खिलाडी वेस पेस का कोलकाता में निधन हो गया है। वे 80 वर्ष के थे और पार्किसन बीमारी से पीडि़त थे। 1972 के म्‍यूनिक ओलिम्पिक में कांस्‍य पदक विजेता वेस पेस मशहूर टेनिस खिलाडी लिएंडर पेस के पिता थे।

हॉकी के अलावा वेस पेस की क्रिकेट, फुटबॉल और रग्‍बी खेलों में भी रूचि रही। वे वर्ष 1996 से 2002 तक भारतीय रग्‍बी फुटबॉल संघ के अध्‍यक्ष रहे।