आकाशवाणी दरभंगा के प्रसिद्ध पूर्व रेडियो प्रस्तुतकर्ता और संगीतकार इंद्रानंद सिंह झा का आज दरभंगा में उनके पैतृक गांव चनौर में निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे। आकाशवाणी दरभंगा से अपने ग्रामीण रेडियो वार्ता कार्यक्रम गामघौर के लिए अत्यंत लोकप्रिय रहे।
वे अपनी सेवा के दौरान रेडियो श्रोताओं के बीच बहुत लोकप्रिय थे। उनके निधन पर सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।