मार्च 25, 2026 8:15 अपराह्न

printer

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने अमरीका के युद्ध मामलों के उपमंत्री एलब्रिज कोल्बी से मुलाकात की

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में अमरीका के युद्ध मामलों के उपमंत्री एलब्रिज कोल्बी से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने बताया कि उन्होंने वर्तमान भू-राजनीतिक परिदृश्य पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

    विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भी आज भारत-अमरीका रक्षा नीति समूह की बैठक के दौरान श्री एलब्रिज ए. कोल्बी से मुलाकात की। उन्होंने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने, क्षेत्रीय सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया।