फ़रवरी 20, 2025 8:10 पूर्वाह्न | Dr. S Jaishankar | External Affairs Minister | South Africa

printer

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर दो दिन की यात्रा पर आज दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग रवाना होंगे

 
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर दो दिन की यात्रा पर आज दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग रवाना होंगे। वे वहां जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। डॉक्‍टर जयशंकर दक्षिण अफ्रीका के अंतर्राष्ट्रीय संबंध और सहयोग मंत्री रोनाल्ड लामोला के निमंत्रण पर यह दौरा कर रहे हैं। विदेश मंत्री की इस यात्रा से जी20 देशों के साथ भारत की भागीदारी मजबूत होगी और इस महत्वपूर्ण मंच पर ग्लोबल साउथ की आवाज को बल मिलेगा। 
 
जी20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान डॉ. जयशंकर कुछ द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं।