फ्रांस में आयोजित जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से भेंट की।
सोशल मीडिया पर डॉ. जयशंकर ने बताया कि उन्होंने दोनों देशों के द्विपक्षीय एजेंडे पर चर्चा की और पश्चिम एशिया में हुए हालिया घटनाक्रमों पर भी बातचीत की।
डॉ. जयशंकर ने कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून से भी मुलाकात की और अपनी साझेदारी को और दृढ़ करने पर चर्चा की।