विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक- जी7 एफएमएम में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की तत्परता, शांति रक्षक अभियानों को व्यवस्थित करने और मानवीय आपूर्ति श्रृंखलाओं के सशक्तिकरण का उल्लेख किया। जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक फ्रांस के अब्बाय डेस वॉक्स-डे-सेर्ने में हो रही है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि उन्होंने वैश्विक शासन में सुधार को लेकर बातचीत की। उन्होंने ऊर्जा चुनौतियों, उर्वरक आपूर्ति और खादृय सुरक्षा को लेकर ग्लोबल साउथ के देशों की चिंताओं को विशेष रूप से उठाया।
विदेश मंत्री जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक में भागीदारी करने के लिए फ्रांस की दो दिन की यात्रा पर हैं।