मार्च 23, 2026 1:57 अपराह्न

printer

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल से फोन पर बातचीत की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर विचार-विमर्श किया। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने बताया कि दोनों पक्ष संपर्क में रहने पर सहमत हुए हैं।