जनवरी 5, 2026 8:46 पूर्वाह्न

printer

फ्रांस और लक्‍जमबर्ग की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर

विदेश मंत्री डा. सुब्रहण्‍यम जयशंकर कल रात फ्रांस और लक्‍जमबर्ग की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए। एक सप्‍ताह की यात्रा के दौरान डा. जयशंकर पेरिस में फ्रांस के विदेश मंत्री ज्‍यांग नोएल बारोत से बातचीत करेंगे। मुख्य रूप से दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत होगी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि डा. जयशंकर फ्रांस के राजदूतों के 31वें सम्‍मेलन को भी संबोधित करेंगे।

 

यात्रा के दूसरे चरण में विदेश मंत्री लक्‍जमबर्ग जाएंगे। लक्‍जमबर्ग के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री जेबियर बीटल के साथ उनकी बातचीत होगी। वे जक्‍जमबर्ग में भारतवंशियों से भी मिलेंगे।