पुद्दुचेरी विधानसभा चुनावों की मतगणना के लिए सुरक्षा तथा निगरानी के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुद्दुचेरी के मुख्य चुनाव अधिकारी पी. जवाहर ने आकाशवाणी को बताया कि पुद्दुचेरी की सभी 30 विधानसभा सीटों पर मतगणना कल पुद्दुचेरी क्षेत्र के तीन केंद्रों –कराईक्काल, यानम और माहे में एक-एक केंद्र पर होगी। मतगणना केंद्र के सौ मीटर के दायरे में केवल पैदल यात्री आ-जा सकेंगे और वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। पूरी प्रक्रिया पर्यवेक्षकों की देख-रेख में होगी।
News On AIR | मई 3, 2026 1:51 अपराह्न
पुद्दुचेरी विधानसभा चुनावों की मतगणना के लिए सुरक्षा तथा निगरानी के व्यापक इंतजाम