तीन नये आपराधिक कानूनों के लागू होने के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली के भारत मंडपम के हॉल संख्या-14 में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जिसके जरिए नये प्रावधानों और बदलावों को दर्शाया गया है। कल से शुरू हुई यह प्रदर्शनी छह जुलाई तक चलेगी।
प्रदर्शनी का आयोजन दिल्ली सरकार द्वारा किया गया है। ये नये कानून- भारतीय न्याय संहिता, 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 हैं, जिन्हें एक जुलाई 2024 से लागू किया गया है।
इस प्रदर्शनी के बारें में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि इस प्रदर्शनी के ज़रिये इन नये कानूनों के प्रावधानों के बारें में लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि इन कानूनों में लाए गए बदलावों का एक ही उद्देश्य है कि संवदेनशील मामलों में भी तीन साल के अंदर न्याय सुनिश्चित किया जाए।
वहीं, इस प्रदर्शनी को देखने पहुंचीं आगंतुक ने इसकी सराहना की।