मार्च 27, 2026 12:14 अपराह्न

printer

वैश्विक संकट के बीच ईंधन पर उत्पाद शुल्क कटौती से नागरिकों को राहत: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि जब पश्चिम एशिया संकट के बीच दुनिया ईंधन की कमी से जूझ रही है और वैश्विक स्तर पर कीमतें बढ़ रही हैं, ऐसे में सरकार द्वारा ईंधन पर उत्पाद शुल्क में कटौती का निर्णय नागरिकों के लिए राहत लेकर आया है।

सोशल मीडिया पोस्ट पर श्री शाह ने ने कहा कि जहां कई देशों ने डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ा दी हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सरकार का उत्पाद शुल्क में कटौती का निर्णय उनकी जन-केंद्रित सुशासन व्यवस्था और संवेदनशीलता से प्रेरित निर्णय लेने की क्षमता को दर्शाता है।